फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police caught five people who cheated by tampering with ATM in Ludhiana

लुधियाना में बड़ी कामयाबी: एटीएम में गड़बड़ी कर लाखों रुपये का चूना लगाने वाले पांच शातिरों को पकड़ा, चार साथी फरार

Fri, 22 Oct 2021 07:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Oct 2021 07:32 PM IST
सार

लुधियाना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएम में छेड़छाड़ कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पांच शातिरों को दबोचा है। आरोपियों के चार साथी अभी फरार हैं। आरोपियों के पास से 41 एटीएम और दो कारें बरामद हुई हैं।  

विज्ञापन
Police caught five people who cheated by tampering with ATM in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अलग-अलग शहरों और अन्य राज्यों में एटीएम में गड़बड़ी कर बैंकों को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले पांच आरोपियों को थाना जमालपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के चार सदस्य अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ के पास गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 41 एटीएम के साथ दो कारें भी बरामद की हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस ने नवीन कुमार, राकेश कालिया, सुरिंदर बांसल, अजय कुमार और रॉकी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर राकेश कुमार, पवन कुमार, हेमंत सचदेवा और प्रेमजीत का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना जमालपुर के अधीन आती चौकी रामगढ़ के इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य पंजाब के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों में एटीएम मशीनों से पैसे निकालते समय छेड़खानी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन से पैसे हासिल करने के बाद वो बैंक को झूठी सूचना देते हैं कि उनके पैसे नहीं निकले। गिरोह के सदस्य पिछले 11 साल में विभिन्न बैंकों को करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं। आज भी वो लोग किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुरानी ईश्वर कालोनी चौकी के सामने 100 फुटा रोड पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed