फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police arrested seven people for prostitution in Ludhiana

लुधियाना: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, चार महिलाओं समेत सात को पकड़ा, दो हजार रुपये था कमरे का किराया

Mon, 02 Aug 2021 06:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 06:36 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में संचालिका समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 15 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि यहां दो हजार रुपये में किराये पर कमरा देकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।  

विज्ञापन
Police arrested seven people for prostitution in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के राम नगर इलाके में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर दबिश देकर अड्डे की संचालिका व तीन अन्य महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक यहां दो हजार रुपये में किराए पर कमरा देकर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। 

विज्ञापन


मौके से पुलिस ने देह व्यापार से कमाई गई 15 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। सभी के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एसआई मनजिंदर कौर ने बताया कि पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि अंकुश वर्मा, अभिषेक जलोटा और एक महिला ने मिलकर गिरोह बनाया है। ये तीनों मिलकर महिला के घर में देह व्यापार का धंधा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गलत काम के लिए दो हजार रुपये लेकर कमरा भी किराये पर देते हैं। सूचना के आधार पर की गई रेड के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का रिमांड हासिल कर कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले पटियाला में पकड़ा था रैकेट 
पंजाब में देह व्यापार के मामले बढ़ रहे हैं। रविवार को पटियाला पुलिस ने थाना लाहौरी गेट स्थित बस स्टैंड के पास बने होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। मामले में पुलिस ने पुलिस ने एक महिला व तीन लड़कियों सहित चार ग्राहकों को दबोचने में सफलता हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed