फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   petrol, pump, attack

हथियारबंद युवकों का पंप पर हमला

Thu, 24 Dec 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 24 Dec 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
petrol, pump, attack
शिंगार सिनेमा के पास शगुन मैरिज पैलेस के सामने बने पेट्रोल पंप पर वीरवार शाम हथियारबंद दस युवकों ने धावा बोल दिया। इस हमले में तीन कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए और चार ने भाग कर अपनी जान बचाई। हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुलाजिमों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साई हाई टेक फ्यूल के मालिक कल्याण सिंह ने कहा कि वीरवार शाम को कर्मचारी पंप पर काम कर रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस दस युवक आए और उन्होंने आते ही मुलाजिमों से मारपीट शुरू कर दी। चार मुलाजिम वहां से भाग खड़े हुए जबकि तीन कर्मचारी उनके हाथ चढ़ गए। हमलावरों ने उन्हें मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गए। हमले की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बेदी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बेदी ने कहा कि हमलावरों ने कैश पर कोई हाथ नहीं डाला है। उन्होंने पंप मुलाजिमों से मारपीट की और फरार हो गए। हो सकता है किसी मुलाजिम की पेट्रोल डालने को लेकर या फिर किसी अन्य बात को लेकर कर्मियों से कहासुनी हुई होगी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed