{"_id":"68021f0b3c02ba79950f4921","slug":"person-kidnapped-in-jagraon-tied-to-pillar-and-beaten-with-sticks-see-video-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में युवकों की गुंडागर्दी : व्यक्ति को अगवा किया, पिल्लर से बांधकर तब तक पीटा जब तक बेहोश न हुआ, Video","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में युवकों की गुंडागर्दी : व्यक्ति को अगवा किया, पिल्लर से बांधकर तब तक पीटा जब तक बेहोश न हुआ, Video
Fri, 18 Apr 2025 03:14 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 18 Apr 2025 03:14 PM IST
सार
जगरांव में व्यक्ति की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को पिल्लर से बांधकर डंडे से बूरी तरह पीटा जा रहा है। आरोपियों ने शख्स को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।
विज्ञापन
व्यक्ति की पिटाई करता आरोपी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाब के लुधियाना के जगरांव में युवकों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। दो युवकों ने एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटा है। आरोपियों ने व्यक्ति को इस कदर पीटा कि वह लहूलुहान होकर बेसुध हो गया।
विज्ञापन
आरोपियों ने राह चलते व्यक्ति से रुपये मांगे, पैसे नहीं देने पर दो युवकों ने व्यक्ति को अगवा कर लिया। फिर उसे अपने घर ले जाकर पिल्लर से बांध दिया और डंडों से जमकर पीटा। किसी तरह पीड़ित रात के अंधेरे में अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना गांव मानूके की है। पीड़ित बूटा सिंह ने बताया कि वह सुबह काम पर जा रहा था। रास्ते में गांव मानूके निवासी सुखजीत सिंह उर्फ सुखा और उसका दोस्त जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव जट्टपुरा बाइक सवार होकर उसे रास्ते में मिले। दोनों उससे पैसे मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो दोनों उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सुखजीत के घर ले गए। वहां सुखजीत ने उसे पिल्लर से बांध दिया और गाली गलौज करते हुए डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जसप्रीत ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। पीड़ित जब बेसुध हो गया तो उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
देर रात मौका मिलते ही वह किसी तरह भाग निकला। डर के कारण वह इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं गया। थाना हठूर के एएसआई सुल्खन सिंह ने बताया कि आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है, कि एक आरोपी डंडों से पीट रहा है जबकि दूसरा वीडियो बना रहा है। इतना ही नहीं एक महिला आरोपियों को मारपीट करने से रोकने भी आती है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया गया। फिर अदालत में पेश कर रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशा करने के लिए ही आरोपी पैसे मांग रहे थे। सुखजीत सिंह पर नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। जसप्रीत सिंह पर एक मामला दर्ज है, दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं।