{"_id":"07513c90c1890c5be7f423de1803323e","slug":"people-protest-against-police-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की मांग पर चौकी के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्रवाई की मांग पर चौकी के बाहर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 16 Nov 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के एक मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ टिब्बा रोड स्थित नेशनल कालोनी के लोगों ने टिब्बा रोड चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में टालमटोल कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। कुछ समय बाद जांच अधिकारी ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तो लोग मान गए।
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे मान सिंह ने आरोप लगाया कि विश्वकर्मा डे पर उसके घर का मुहूर्त था। समारोह में रिश्तेदार आए हुए थे और घर के बाहर समारोह चल रहा था। इसी दौरान साथ वाली गली में रहने वाला एक युवक नशे की हालत में आया और हुड़दंग मचाने लगा। उसने एक रिश्तेदार महिला से छेड़खानी की। जब उन्होंने विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। मान सिंह ने आरोप लगाया कि उसने पुलिस कंट्रोल रूम और चौकी टिब्बा रोड पुलिस को सूचना दी, लेकिन घटनास्थल पर कोई नहीं आया। जब अगले दिन वह चौकी गए तो उल्टा उसी के खिलाफ आरोपियों ने शिकायत की हुई थी। उन्होंने सारी बात पुलिस को बताई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मान सिंह ने बताया कि रविवार सुबह वह मामले पर कार्रवाई के लिए टिब्बा चौकी गए थे। वहां आरोपी मौजूद थे। आरोपी चौकी के अंदर ही उन्हें धमकाने लगे और जातिसूचक शब्द बोलने लगे। इस पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुस्साए लोगों ने चौकी के बाहर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। जांच अधिकारी सोमनाथ ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को जांच का आश्वासन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।