फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   One person seriously injured after firing at reception party in Ludhiana

लुधियाना: रिसेप्शन पार्टी में अकाली नेता के बेटे ने चलाई गोली, एक घायल, रिजार्ट में अफरा-तफरी मची

Tue, 19 Oct 2021 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Oct 2021 06:53 PM IST
सार

गोली चलने के बाद रिजार्ट में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग तो हॉल के अंदर चले गए तो कुछ लोग पैलेस के बाहर चले गए। इसके अलावा कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए पैलेस छोड़कर अपने घरों को निकल गए।

विज्ञापन
One person seriously injured after firing at reception party in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित सिद्धार्थ रिजार्ट में सोमवार की देर रात को उस समय अफरा तफरी मच गई जब अकाली नेता के बेटे और भतीजे ने मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में बाबा थान सिंह नगर का रहने वाला मनप्रीत सिंह मनी घायल हो गया। जिसके पेट के पास गोली लगी है। 

विज्ञापन


गोलियां चलाने के बाद आरोपी वहां साथियों सहित फरार हो गए। जिस समय अकाली नेता के बेटे ने गोलियां चलाई उस समय रिसेप्शन पार्टी में अकाली नेता खुद मौजूद था। उसने रोकने के बजाय बढ़ावा दिया। यह घटना अकाल मार्केट के प्रधान शहजाद के बेटे के रिसेप्शन में हुई।
विज्ञापन

 
इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और थाना सदर की पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं। घायल को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल में दाखिल करा दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मनप्रीत सिंह मनी के भाई ने बताया कि वह देर रात एक रिसेप्शन पार्टी में गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में सभी लोग खाना खा रहे थे तो उसी समय अकाली नेता के बेटे और भतीजे उसे और उसके साथियों को घूरने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव करवाकर मामला शांत करवा दिया। लेकिन जब वह बाहर निकलने लगे तो फिर से बहस हो गई। यहां बात हाथापाई तक पहुंच गई। वहीं एक युवक ने हवा में गोली चला दी। दूसरे पक्ष ने समझा कि गोलियां इधर से चली है। इसी दौरान अकाली नेता के बेटे और भतीजे ने सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दीं।


पुलिस से की इंसाफ की मांग
मनप्रीत के भाई ने बताया कि अकाली नेता की पहुंच ऊपर तक है। जिसके कारण उन पर अभी से दबाव बनाया जा रहा है कि समझौता कर लिया जाए, पर वह समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ पुलिस दावा करती है कि लुधियाना में अमन कानून रहेगा पर कांग्रेस की सरकार में अकाली दल के नेता खुलेआम गोलियां चला रहे हैं। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि उनकी सिर्फ एक मांग है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed