फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   New Revelation in Misdeed case by thath charanghat chief sewadar in jagraon

Ludhiana: मां के कैंसर का उपाय लेने बाबा के पास गई थी महिला, झांसे में फंसी और लुटवा बैठी अस्मत

Tue, 03 Sep 2024 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Sep 2024 11:52 AM IST
सार

जगरांव शहर के अखाड़ा नहर के नजदीक बनी ठाठ चरणघाट के मुख्य सेवादार पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
New Revelation in Misdeed case by thath charanghat chief sewadar in jagraon
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाठ चरनघाट के बाबा बलजिंदर सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली 33 साल की महिला पहली बार 2023 में कैंसर पीड़ित अपनी मां के साथ आरोपी के पास गई थी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 12वीं कक्षा तक पढ़ी हुई है और प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। उसकी मां को कैंसर था। वह अपनी मां की बीमारी और उसे होने वाली तकलीफ को लेकर बाबा के पास गई थी ताकि बाबा उसे कोई उपाय आदि बता सके। इसी दौरान उसके बाबा के साथ दोस्ताना संबंध बन गए फिर धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। 

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

इसके बाद आरोपी बाबा ने उसे शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह आरोपी से शादी करने के लिये कहती तो आरोपी बाबा टाल मटोल करने लगता था। 
विज्ञापन


नाै अगस्त को आरोपी ने उसे शादी संबंधी बातचीत के लिए अखाड़ा नहर पुल पर बने ठाठ नानकसर चरणघाट गुरुद्वारा साहिब में मिलने के लिए बुलाया। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी द्वारा बार-बार धोखा देने से वह इतनी दुखी हो गई कि पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। थाना सिटी के इंचार्ज अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेशकर एक दिन का पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है। 

2007 में जर्मनी की लड़की से की थी शादी

दुष्कर्म का आरोपी बाबा बलजिंदर सिंह पिछले 24 साल से ठाठ चरनघाट में रह रहा था। आरोपी के मुताबिक उसने 2001 में ठाठ का कार्यभार संभाला था। 2007 में वह जर्मनी चला गया और वहीं की रहने वाली लड़की से शादी की थी। कुछ समय बाद वह लड़की बाबा को छोड़ कर चली गई। जिसके बाद बाबा अकेले ही ठाठ चरनघाट में रहने लगा।  

2021 में बेअदबी का लगा था आरोप 

बाबा बलजिंदर सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2021 में सत्कार कमेटी ने बाबा बलजिंदर सिंह पर बेअदबी के आरोप लगा कर थाना सिटी में केस दर्ज करवाया था। इसकी जांच उस समय के डीएसपी जतिदरजीत सिंह को सौंपी गई थी। उस समय सत्कार कमेटी के सदस्य भाई जसप्रीत सिंह ने बताया था कि बाबा के बलजिंदर सिंह ने ठाठ चरणघाट से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का नगर कीर्तन निकालते हुए नहर पर बनाई हुई एक मटी की परिक्रमा करके श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की है। 

जांच के बाद मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी पर धारा 295 के तहत थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद बाबा बलजिंदर सिंह के भौरा साहिब के साथ बने कमरों की जब सिख व निहंग जत्थेबंदियों द्वारा पुलिस की अगुवाई में तलाशी ली गई तो वहां से जत्थेबंदियों को धार्मिक किताबो के अलावा महिलाओं द्वारा बरती जाने वाली लिपस्टिक, दुपट्टे और अन्य सामान बरामद हुआ। निहंग जत्थेबंदियों ने धार्मिक किताबों को मर्यादा अनुसार अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed