{"_id":"574c68dd4f1c1b7d281097ce","slug":"murder-youth-murdered-in-ludhiana-ludhiana-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन लेने आए युवक की पीटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकन लेने आए युवक की पीटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 30 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमलापुरी स्थित मछली मार्केट में चिकन लेने गए मोहल्ला निरंकारी के रहने वाले अजय कुमार (18) को तीन दुकानदारों ने पीट कर मार डाला।
आरोपी युवक को काफी दे तक पीटते रहे, लेकिन उसे बचाने वाला कोई आगे नहीं आया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और अजय को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने अजय के पिता सुंदर लाल की शिकायत पर विश्वकर्मा कालोनी निवासी मुईनुद्दीन, अब्दुल्लापुर बस्ती निवासी शाहिद हुसैन और विश्वकर्मा कालोनी निवासी मोहम्मद युसूफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
अजय के पिता सुंदर लाल ने कहा कि उनका बेटा उनकी फैक्टरी संभालता था। शनिवार को उसका चिकन खाने का मन किया तो उन्होंने अपना स्कूटर देकर उसे चिकन लाने के लिए मछली मार्केट में भेज दिया। उसका दोस्त राजिंदर भी साथ गया। चिकन लेने के दौरान आरोपियों के साथ अजय की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
कहासुनी के दौरान आरोपियों ने अजय को पीटना शुरू कर दिया। जब राजिंदर ने बीच बचाव कराने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे धमकियां देकर वहां से भगा दिया। राजिंदर ने घर आकर उन्हें जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी अजय को पीटे जा रहे थे। उन्होंने किसी तरह अपने बेटे को छुड़वाया और उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।
वहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। सुंदर लाल ने कहा कि आरोपियों ने उसके बेटे को पीटा, लेकिन कोई उसे छुड़वाने नहीं आया। मामले की जांच कर रहे जगसीर सिंह ने कहा कि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।