फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder, one murdered in ludhiana, ludhiana murder

लूट की नीयत से युवक की हत्या, आरोपी फरार

Mon, 28 Nov 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 28 Nov 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
murder, one murdered in ludhiana, ludhiana murder
Murder
फैक्टरी में काम खत्म कर घर जा रहे दो युवकों को गांव काकोवाल के पास तीन हथियारबंद युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने लूट की नीयत से उसकी पिटाई और तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान टेक्सटाइल कालोनी के रहने वाले सुनील कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने सुनील के चचेरे भाई महेश की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


महेश कुमार की शिकायत के मुताबिक वह दोनों एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं और मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला फतेहपुर के रहने वाले हैं। शनिवार को वह दोनों अपने काम से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव काकोवाल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने उनके साथ मारपीट की और सुनील पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने महेश पर हमला किया तो शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


महेश के अनुसार आरोपी उनसे लूटपाट करना चाहते थे। थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed