फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder of Kabaddi player in Samrala family members protest at Chandigarh-Amritsar hihgway

कबड्डी खिलाड़ी किंदा की हत्या मामला: चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे पर गांव वालों का धरना, परिवार से मिले रवनीत बिट्टू

Wed, 05 Nov 2025 08:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 05 Nov 2025 08:25 PM IST
सार

लुधियाना के समराला में कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह किंदा की हत्या मामले में परिजनों ने बुधवार को चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे पर धरना देकर जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक प्रदर्शनकारी हाईवे पर बैठे रहे। 

विज्ञापन
murder of Kabaddi player in Samrala family members protest at Chandigarh-Amritsar hihgway
चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे पर धरना देते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के समराला के गांव माणकी में दो दिन कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह किंदा की हत्या कर दी गई थी। बेटे की हत्या के रोष में मृतक के परिवार व सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को समराला में चंडीगढ़-अमृतसर हाइवे मार्ग के मुख्य चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया और ट्रैफिक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और बुजुर्ग महिलाओं ने मृतक की फोटो हाथों में लेकर पोस्टर लिए हुए थे, जिनमें कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के लिए इंसाफ की मांग की गई थी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। प्रदर्शनकारियों को खन्ना के एसपी डी पवनजीत ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को पुलिस एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर लेगी। प्रदर्शनकारियों को आश्वासन मिलने के बाद दोपहर बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान एसपी डी पवनजीत, डीएसपी समराला तरलोचन सिंह, एसएचओ समराला पवित्र सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद था।

विज्ञापन

murder of Kabaddi player in Samrala family members protest at Chandigarh-Amritsar hihgway
धरने में शामिल परिजन। - फोटो : संवाद

पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से परिवार का इनकार
इस संबंध में विभिन्न प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोमवार को गांव मानकी में युवक की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक मृतक का न तो पोस्टमार्टम होगा और न ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

murder of Kabaddi player in Samrala family members protest at Chandigarh-Amritsar hihgway
नारेबाजी करते मृतक के परिजन व गांव वाले। - फोटो : संवाद

हमलावरों को पनाह देने वाले 12 करीबी गिरफ्तार
खन्ना की एसएसपी डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह किंदा की हत्या मामले में अब तक आरोपियों को पनाह देने वाले उनके 12 करीबियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ ही घंटों में उक्त चारों मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। चारों हमलावरों की पहचान कर ली है। जब उपरोक्त चारों हमलावरों ने गांव मानकी में गोलियां चलाईं तो गोली धर्मवीर सिंह उर्फ धर्मा को मारने के लिए चलाई गई थी, लेकिन गलती से गोली गुरविंदर सिंह को लग गई, जिसका उपरोक्त हमलावरों के साथ कोई संबंध नहीं था। 

विज्ञापन

murder of Kabaddi player in Samrala family members protest at Chandigarh-Amritsar hihgway
पीड़ित परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू। - फोटो : संवाद

गैंगस्टरों का सफाया करने का समय आ गया- बिट्टू
केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह किंदा के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बिट्टू ने कहा कि सरेआम की जा रही हत्याएं चिंता का विषय हैं। बिट्टू ने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके परिवार ने पहले भी दहशतग्रस्ती के दौर में साहस दिखाया है और अब भी कानून को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। बिट्टू बोले कि पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने जैसे आतंकवाद का सफाया किया वैसे अब गैंगस्टरों का सफाया करने का समय आ गया है। बिट्टू ने कहा कि गुरविंदर एक अच्छे खिलाड़ी थे। उनकी सरेआम हत्या समाज के लिए शर्मनाक है। उन्होंने पंजाब में हाल ही में हुई कुछ और हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह कानून-व्यवस्था की विफलता है। बिट्टू ने कहा कि परिवार का दर्द देखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, अंतिम संस्कार नहीं होगा।बिट्टू ने सोशल मीडिया पर कुछ गिरोहों द्वारा वारदातों की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट्स पर तीखा कटाक्ष किया और इन्हें नाटक करार दिया। कहा कि ऐसी फेक पोस्ट से मामले की सच्चाई दब सकती है। उन्होंने पुलिस जांच की तेजी पर जोर देने और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। बिट्टू ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed