फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder, girl murder in ludhiana, girl brutally murdered in ludhiana

घर में मृत मिली युवती के सिर पर चोटों के निशान, पिता पर शक

Tue, 15 Mar 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 15 Mar 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
murder, girl murder in ludhiana, girl brutally murdered in ludhiana
क्राइम - फोटो : demo
पंजाब के लु‌धियाना के गांव मुंडियां कलां में सोमवार को घर में मृत ‌मिली युवती सुप्रिया उर्फ अंजलि के सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। मंगलवार को सिविल अस्पताल में सुप्रिया के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉ. मंदीप कौर, डॉ. सविता शुक्ला और डॉ. भट्टी के पैनल ने सुप्रिया के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


आशंका यह भी जताई जा रही है कि सुप्रिया की हत्या से पहले उसके साथ दुराचार किया गया था। पुलिस ने डॉक्टरों से सुप्रिया के स्वैब लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। सोमवार देर रात को सुप्रिया की मां पूनम देवी भी अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ घर पहुंची।
विज्ञापन


हत्या के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की अभी तक की जांच में शक की सुई उसी के पिता प्रद्युमन पर टिक गई है। उसका पिता हत्या की वारदात सामने आने से पहले ही घर से गायब चल रहा है। उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा है। मंगलवार को पुलिस ने सुप्रिया के घर की तलाशी ली और वहां से कुछ सुराग जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने कहा कि अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की अब तक की जांच में शक की सुई उसके पिता की तरफ ही जा रही है। उसके पिता के फोन पर पुलिस ने संपर्क किया था, लेकिन उसका फोन लगातार बंद आ रहा है। पुलिस ने उसके सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां भी पता किया, लेकिन उसका किसी को कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वैब जांच के लिए भेजे गए हैं, मगर अभी दुराचार जैसी कोई बात नहीं कही जा सकती।


उन्होंने कहा कि युवती की मां सोमवार देर रात को लुधियाना पहुंच गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है। प्रद्युमन पर कुछ कर्ज चढ़ा हुआ था, जिस वजह से उसे कर्जदार परेशान करते थे। रविवार को सुप्रिया की मां पैसे लेने के लिए गांव चली गई लेकिन उसने प्रद्युमन को इस बारे में नहीं बताया। जब प्रद्युमन को इसका पता चला तो उसने अपनी बेटी सुप्रिया को इसके लिए डांटा था। सोमवार को सुप्रिया का भाई बादल अपने स्कूल चला गया। घर में सुप्रिया अकेली थी। इसी दौरान किसी ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed