फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder, auto driver muredered in ludhiana, murder in ludhiana

रास्ता न देने पर ऑटो चालक की हत्या

Thu, 07 Apr 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 07 Apr 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
murder, auto driver muredered in ludhiana, murder in ludhiana
crime - फोटो : file
डुगरी के चौहान नगर में युवकों ने रास्ता न मिलने पर ऑटो चालक को गोली मार दी। कार सवार करीब पांच लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को पंचम अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान चौहान नगर के रहने वाले विक्रांत कुमार (26) के रुप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर गोरू बच्चा, उसके मामा विपिन कुमार समेत चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गोरू बच्चा कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विक्रांत एक निजी स्कूल के साथ जुड़ा है और बच्चों को स्कूल और घर छोड़ने का काम करता है। उसकी गली में निर्माण कार्य चल रहा था, जिस वजह से गली उखाड़ी हुई थी। उसने अपना ऑटो गली में साइड पर लगा दिया। इसी दौरान आरोपी गैंगस्टर गोरू बच्चा अपने मामा और अन्य साथियों के साथ गाड़ी में आया। उसने विक्रांत को ऑटो साइड पर करने को कहा तो विक्रांत ने उसे साइड से गाड़ी निकालने को कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गोरू ने उसे विक्रांत को गालियां देनी शुरू कर दी। जब विक्रांत ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपनी रिवाल्वर निकाली और विक्रांत पर दो गोलियां चला दी। गोली लगने से विक्रांत वहीं पर गिर गया। आरोपी अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। मौजूद लोगों ने विक्रांत को पंचम अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी के साथ-साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस पर भी फायरिंग कर चुका है आरोपी
आरोपी गोरू बच्चा के खिलाफ पहले भी मारपीट, लूटपाट सहित कई मामले दर्ज है। कुछ समय पहले उसे जालंधर देहात और लुधियाना कमिश्नरेट की पुलिस ने संयुक्त आपरेशन के दौरान गोराया से गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर क्रास फायरिंग भी की थी। पुलिस ने संयुक्त आपरेशन के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया था। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर बाहर आया है। 


थाना डुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने कहा ‌कि पुलिस ने गोरू बच्चा, उसके मामा और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed