फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Murder accused made a video inside police station In Ludhiana of Punjab

खाकी पर उठे सवाल: हत्या आरोपियों ने थाने में बैठ कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल, जांच शुरू

Fri, 06 Aug 2021 03:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Aug 2021 03:05 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वीडियो पंजाब के लुधियाना के थाना कूमकलां का बताया जा रहा है। वीडियो हत्यारोपियों ने थाने के अंदर बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Murder accused made a video inside police station In Ludhiana of Punjab
वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हत्या जैसे संगीन आरोप में बंद दो आरोपियों ने थाने के गार्द रूम में बैठकर पुलिस की वर्दी को बीच में लेकर एक वीडियो बनाया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उक्त वीडियो को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर वायरल भी कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हत्या जैसे संगीन मामले के आरोपियों को हवालात में बंद करने के बजाय उन्हें गार्द रूम में बैठाया गया। इस वीडियो में पुलिस कर्मचारी चारपाई पर लेटा हुआ दिख रहा है। आरोपियों को भी चारपाई दी गई है।

विज्ञापन


यह मामला सामने आते ही पुलिस थाने की सुरक्षा पर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े गए हैं। आरोपियों ने जो वीडियो बनाया है, उस पर गाना ‘मिल जान दे जमानत ता हथ जुड़ा देआंगे’ लगाया गया है, जिस पर केस दर्ज हो गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना कूमकलां का है। इसके वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (देहात) डॉ. सचिन गुप्ता ने कहा कि अभी उन्होंने ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है। अगर ऐसी बात है तो इसकी जांच जरूर की जाएगी।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गांव ढोलनवाल में कुछ समय पहले एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस हत्या के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने धरना प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद थाना कूमकलां पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था, जिसमें 10 लोग अज्ञात थे। इस मामले में कांग्रेस जिला परिषद का सदस्य भी नामजद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाकी आरोपी अभी फरार हैं। वीडियो में आरोपी आराम से बैठे नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गार्द रूम में बैठाया है। सवाल यह खड़ा होता है कि वीडियो कैसे बनाया गया। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो ढोलनवाल के ही एक युवक ने बनाया है। उसका भाई इस हत्या के मामले में काबू किया गया था और वह उसे थाने में खाना देने गया था। इसी दौरान यह वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़ित पक्ष को धमकाने के लिए लगाया अलग तरह का गाना
बताया जाता है कि पीड़ितों ने मामला दर्ज करवाने के लिए धरने प्रदर्शन किए थे। उसके बाद आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ था। यह वीडियो आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को धमकाने के लिए है और उस पर अलग-अलग गाना लगाया गया। पुलिस इस मामले के बाद सवालों के घेरे में आ गई है।
 
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (देहात) डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि मामला अभी उनके ध्यान में नहीं आया है। वह वीडियो चेक करवा लेते हैं और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी कि मामले की पूरी जांच करें। अगर इसमें किसी की कोई गलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed