फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   mobile snaching from lady constable

तेजधार हथियार दिखा लेडी कांस्टेबल से छीना मोबाइल

Thu, 25 Feb 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 25 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
mobile snaching from lady constable
दो अलग-अलग वारदातों में बाइकर्स ने ट्रैफिक विभाग में तैनात एक लेडी
विज्ञापन
कांस्टेबल का मोबाइल और घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला के पैर छूने के बहाने सोने की चेन झपट ली।

लेडी कांस्टेबल को जब बाइकर्स ने लूटा वह वर्दी में थी। पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को काबू कर लिया है। बुजुर्ग महिला की चेन झपटने के मामले में पुलिस शिकायत लेकर अभी जांच कर रही है। ट्रैफिक विभाग में तैनात कांस्टेबल रूपा रानी ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 8.30 बजे ड्यूटी से छुट्टी कर मेहरबान इलाके में स्थित गांव बाजड़ा अपने घर जा रही थी। जब वह बाजड़ा रोड पर परमेश्वरी फैक्टरी के पास पहुंचीं तो पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया।

लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर उन्हें डराया और उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। लेडी पुलिस दोनों युवकों को पहचानती थी। उन्होंने थाना मेहरबान की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने हरिकृष्ण विहार के रहने वाले सन्नी और प्रिंस पर मामला दर्ज कर लिया। वीरवार सुबह पुलिस ने प्रिंस को बाजड़ा रोड से काबू कर उससे मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दूसरी वारदात वीरवार दोपहर को शहीद भगत सिंह नगर में हुई। बिजली बोर्ड से रिटायर्ड दर्शना शर्मा (70) ने बताया कि वह ई-ब्लाक किराए की कोठी में रहती हैं। वह घर के बाहर बैठी हुई थी। इस बीच बाइक पर दो युवक आए जो पहले एक बार गली में चक्कर लगा कर गए थे। दोबारा उनके पास आकर एक डाक्टर का पता पूछने लगे। बुजुर्ग महिला ने डाक्टर के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवकों ने उनके पास आकर बाइक रोकी, पीछे बैठा युवक उनके पास आया वह नीचे झुका। उन्हें लगा कि वह पैर छू रहा है। इस बीच युवक ने उनके गले से चेन झपट ली। थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed