फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Misdeed with minor girl in ludhiana by shopkeeper

लुधियाना में दरिंदगी: बच्ची के हाथ पैर बांध पहले दुष्कर्म और फिर किया कुकर्म, दुकान पर बर्फ लेने गई थी मासूम

Mon, 20 May 2024 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 04:24 PM IST
सार

नौ साल की बच्ची दुकान से बर्फ लेने गई थी। आरोपी ने उसे अकेला देख बहला फुसला कर उसके हाथ पैर बांधे और फिर उसके साथ दरिंदगी की। 

विज्ञापन
Misdeed with minor girl in ludhiana by shopkeeper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के मेहरबान में हरकृष्ण विहार इलाके में एक दुकान पर बर्फ लेने के लिए गई नौ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके हाथ पैर बांध उसके साथ कुकर्म भी किया। 
विज्ञापन


मां को देख भागा आरोपी
वारदात का पता उस समय चला जब बच्ची की मां उसे ढूंढते हुए आरोपी की दुकान पर गई। आरोपी बच्ची की मां को देख कर डर गया और वहां से फरार हो गया। बच्ची ने घर आकर मां को पूरी बात बताई। इसके बाद उसने इसकी जानकारी थाना मेहरबान की पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर दुकानदार राम के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। उधर, पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

पुलिस गिरफ्त से बाहर है आरोपी
बच्ची की मां द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसने अपनी बच्ची को इलाके में ही स्थित आरोपी की दुकान पर बर्फ लेने के लिए भेजा था। काफी समय तक बच्ची घर नहीं आई तो वह उसे ढूंढने के लिए चली गई। आरोपी ने बच्ची को बहला फुसला कर उसके हाथ पैर बांध दिए और उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म कर कुकर्म भी किया। बच्ची की मां उसे ढूंढते हुए दुकान पर जा पहुंची तो आरोपी वहां से धक्का देकर फरार हो गया। जिसके बाद परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई राधे श्याम ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी शुरु कर दी गई है। पीड़िता की मेड़िकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed