{"_id":"639daa89b72f29100169a6cd","slug":"misbehave-with-bank-employee-at-police-station-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठघरे में लुधियाना पुलिस: बैंककर्मी का आरोप-पूछताछ के लिए बुलाकर थाना प्रभारी ने सिर पर मारे जूते, छेड़छाड़ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कठघरे में लुधियाना पुलिस: बैंककर्मी का आरोप-पूछताछ के लिए बुलाकर थाना प्रभारी ने सिर पर मारे जूते, छेड़छाड़ की
Sat, 17 Dec 2022 10:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:14 PM IST
सार
महिला ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने उसे अपने दो दोस्तों के सामने सिर पर जूते मारे और उसी के दोस्तों ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर हाथ लगाए। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकियां दी गई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में अपराधिक मामले में गिरफ्तार युवक की कॉल डिटेल में नाम सामने आने के बाद थाने में पूछताछ के लिए बुलाई गई बैंक अकाउंटेंट मैनेजर से बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। महिला ने थाना सराभा नगर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह पर मारपीट करने और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं।
महिला ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने उसे अपने दो दोस्तों के सामने सिर पर जूते मारे और उसी के दोस्तों ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर हाथ लगाए। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकियां दी गई। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जांच की मांग की है। जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह ने आरोपों को गलत बताया है।
पीड़ित युवती का कहना है कि उसे थाना प्रभारी ने बैंक से किसी मामले की पूछताछ में बुलाया था। युवती के मुताबिक वह पुलिस का सहयोग करने के लिए थाना पहुंची। थाना पहुंचने के बाद एसएचओ सब इस्पेक्टर अमरिंदर ने उसे अपने दफ्तर बुलाया। जहां उनके दोस्त पहले से मौजूद थे। वहां जाते ही थाना प्रभारी ने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और उसे जमीन पर बैठा दिया। उसके बाद उसके सिर पर जूते मारे और धमकियां दी। इस दौरान थाना प्रभारी के दोस्त ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। वह किसी तरह से वहां से निकली और इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने आरोपों को नकारा
थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह महिलाओं की इज्जत करते हैं। ये नहीं हो सकता कि थाना में बुला किसी महिला से इस तरह का गलत व्यवहार हुआ हो। उन्होंने कहा कि जिस मामले में युवती से पूछताछ करनी थी, उसका आरोपी की कॉल डिटेल में नंबर था। इस कारण उससे महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में थाने लाया गया था। एसएसओ अमरिंदर सिंह ने युवती के सभी आरोपों को नकारा। उन्होंने कहा कि महिला खुद एक्टिवा पर थाना में आई है। कोई जबरी नहीं लाया गया।