फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   minor commit suicide in ludhiana

Ludhiana: सहेली के साथ शादी की जिद में किशोरी घर से भागी, लौटी तो भाई बहनों से झगड़े के बाद दे दी जान

Sat, 13 Jul 2024 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 04:32 PM IST
सार

किशोरी की इलाके में ही एक सहेली थी जिसे वह पसंद करने लगी थी और परिवार वालों को बोला करती थी कि वह उसी से शादी करेगी। परिवार वाले उसे मना करते थे और इसी बात को लेकर किशोरी की परिवार वालों से कहासुनी हो जाती थी।

विज्ञापन
minor commit suicide in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहेली के साथ ही शादी करने की जिद पकड़कर परिवार वालों को बिना बताए घर से लापता हुई किशोरी तीन दिन बाद घर लौट आई और कमरा बंद कर फंदा लगा लिया। आत्महत्या करने से पहले किशोरी घर से लापता होने की बात को लेकर भाई बहनों से झगड़ा करने लगी थी।
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब किशोरी पक्खोवाल रोड इलाके में रहने वाली किशोरी (13) के पिता घर आए तो परिवार वालों ने उन्हें बताया। जब वह कमरा खोल कर अंदर गए तो बेटी का शव लटक रहा था। उनके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंचची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं और उनके चार बच्चे हैं। उनकी बेटी की इलाके में ही एक सहेली थी जिसे वह पसंद करने लगी थी और परिवार वालों को बोला करती थी कि वह उसी से शादी करेगी। परिवार वाले उसे मना करते थे और इसी बात को लेकर किशोरी की परिवार वालों से कहासुनी हो जाती थी। वह तीन दिन तक सहेली के साथ ही घर से बाहर रही। किसी को कुछ पता नहीं चल पा रहा था कि वह कहां गई है। तीन दिन बीतने के बाद ढूंढते हुए परिवार को किशोरी पक्खोवाल रोड पर मिली थी। घर लौटने पर इसी बात को लेकर उसका अपने तीन अन्य भाई-बहनों से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद करके पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम वह काम पर से लौटे तो बच्चों ने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद वह किसी तरह से कमरा खोलकर अंदर गए तो अंदर बेटी लटक रही थी। उन्होंने बेटी को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना दुगरी के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने उनके पास बयान दर्ज करवा दिए हैं। उन्हीं के बयान पर कार्रवाई की गई है और शव पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed