{"_id":"a408cf9678613acfc2025f8b62a029c9","slug":"medical-report-doctor-threatened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही मेडिकल रिपोर्ट न बनाने पर दी थी डॉ. को धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सही मेडिकल रिपोर्ट न बनाने पर दी थी डॉ. को धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही मेडिकल रिपोर्ट न बनाने की रंजिश में एक युवक ने माडल टाऊन स्थित दीप अस्पताल के मालिक डॉक्टर बलदीप सिंह को फोन कर पचास लाख की फिरौती मांगी थी। आरोपी को थाना माडल टाऊन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति से फोन और दूसरे से सिम छीन कर डॉ. बलदीप सिंह को फोन कर धमकियां दी। पुलिस ने गांव आसी कलां के सुलेमान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिया गया है। सुलेमान को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव ने कहा कि सुलेमान का गांव आसी कलां में ही डेरा है और वह दूध सप्लाई करता है। वह शादीशुदा है और उसके किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध है। जिस महिला से उसके संबंध थे, उसके रिश्तेदार सुलेमान को पसंद नहीं करते थे। उसका आरोप था कि महिला के रिश्तेदारों ने ही उसे जहरीला पदार्थ खिलाया था। उसके परिजनों ने उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल में दाखिल करा दिया था। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, उसने जहर नहीं खाया था। सुलेमान का कहना था कि जिन लोगों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाया था, उनका एक रिश्तेदार गुरु तेग बहादुर अस्पताल में काम करता था। उसे लगता था कि उस मुलाजिम की वजह से अस्पताल ने उसकी गलत रिपोर्ट बनाई है।
सुलेमान के अनुसार अस्पताल ने एक नहीं बल्कि दो बार उसकी रिपोर्ट गलत बनाई थी। इसी वजह से वह अस्पताल से रंजिश रखता था। तीन दिन पहले उसने गांव से ही किसी व्यक्ति का फोन छीना। इसके बाद किसी और का सिम लेकर फोन में डालकर डॉ. बलदीप को फोन किया। पांचवीं बार फोन करने पर उसकी डॉ. बलजीत से बात हो सकी तो उसने धमकी दी कि डॉ. उसे पचास लाख रुपये दे। उसके कुछ लोग हथियारों से लैस होकर अस्पताल के नीचे खड़े हैं। डॉ. बलजीत ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी।