फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ludhiana, shopkeeper, arrested, alcohol, smuggling

दुकान चलाते चलाते बन गए तस्कर

Fri, 15 Jan 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 15 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
ludhiana, shopkeeper, arrested, alcohol, smuggling
शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए एक व्यक्ति ने साइकिल रिपेयर की दुकान चलाते चलाते शराब तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। उसने इस काम में करियाने की दुकान चलाने वाले अपने दोस्त को भी मिला लिया।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स पुलिस ने आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे शराब सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 पेटी शराब भी बरामद की। इस मामले में पुलिस ने दीप नगर निवासी अमरजीत सिंह साहनी और विनोद कुमार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स विभाग के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शराब सप्लाई करने का धंधा करते हैं। पुलिस ने छापामारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 12 पेटी शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमरजीत साहनी की साइकिल रिपेयर की दुकान है। साइकिल रिपेयर से पैसे कम मिलते थे। इस वजह से उसने शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए तस्करी का धंधा अपनाया। उसके खिलाफ पहले भी शराब तस्करी का मामला फोकल प्वाइंट थाने में दर्ज है। उसने इस काम में विनोद कुमार को भी अपने साथ मिला लिया। दोनों फिल्लौर की तरफ से शराब की पेटियां सस्ते भाव में लाकर लोगों को महंगे भाव में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed