फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana police arrested conspirator of Model Town robbery case from Nepal border

माडल टाउन लूट कांड: लुधियाना पुलिस ने साजिशकर्ता को नेपाल सीमा से दबोचा, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 14 Jul 2021 12:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Jul 2021 12:15 AM IST
सार

माडल टाउन निवासी जस्सल फोर्जिंग मिल के मालिक उद्यमी गुरमीत सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ देहरादून गए थे। पिता हरी सिंह और माता गुरशरन कौर घर पर थे। उनकी देखभाल के लिए नौकर रूमीला, सुमन, सिक्योरिटी गार्ड खेमा नंद व स्वर्ण सिंह के अलावा आरोपी नेपाली दंपती अनिल कुमार और सुष्मिता राय कोठी में मौजूद थे। शनिवार रात दोनों ने सबके खाने में नशीली चीज मिला दी, जिसके बाद सब बेहोश हो गए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
Ludhiana police arrested conspirator of Model Town robbery case from Nepal border
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माडल टाउन के उद्यमी हरि सिंह जस्सल के घर लूट कांड की वारदातों को अंजाम देने वाले साजिशकर्ता और गिरोह के मास्टर माइंड हेमंत को थाना माडल टाउन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को नेपाल सीमा के पास से दबोचा है। हालांकि पुलिस को अभी बाकी के आरोपियों के बारे में पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने में चार नहीं बल्कि सात के करीब लोग थे। पुलिस आरोपी हेमंत से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आरोपी दंपती के अलावा बाकी कौन-कौन इसमें शामिल हैं और वह इस समय कहां हैं। 
विज्ञापन


हेमंत की गिरफ्तारी की पुष्टि थाना माडल टाउन के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने की है। हालांकि उन्होंने पूरी बात नहीं बताई सिर्फ यहीं बताया कि आरोपी हेमंत है जिसे नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस काफी समय से माडल टाउन लूट कांड की जांच करने में जुटी थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दंपती नेपाल बार्डर की तरफ है। इसके साथ साजिशकर्ता और गिरोह का मास्टरमाइंड हेमंत भी नेपाल बार्डर के पास है। वह नेपाल भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी गैंग का मास्टर माइंड है। उसी ने रेकी करने के बाद अपने गिरोह के छह सदस्यों को लुधियाना बुलाया था, जिनमें दो महिलाएं थीं। लुधियाना पहुंचने पर उसी ने सभी के रुकने की व्यवस्था के साथ नेपाली नौकर दंपती अनिल कुमार और सुष्मिता को माडल टाउन निवासी उद्यमी गुरमीत सिंह की कोठी में काम पर रखवाया था। वारदात करने के बाद सभी उसी के मकान में वापस पहुंचे थे। यहां से दो महिला समेत चार लोग लूट का माल लेकर टैक्सी से फरार हो गए, जबकि अन्य बचे तीन बस से गए थे। 


वारदात वाली रात नौकर दंपती समेत चार लोग कोठी के अंदर रहे। दो लोग कोठी के बाहर नजर रखे हुए थे। मास्टरमाइंड दूर बैठ कर उन सब पर नजर रख रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के छह सदस्य नेपाल बार्डर पार कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed