फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Love marriage six months ago fed up with husband wife kill her self in Ludhiana

Punjab: जिसके लिए छोड़े मां-बाप, वही बना मरने की वजह... छह महीने पहले की थी लव मैरिज, मुस्कान ने दी जान

Wed, 20 Aug 2025 06:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Aug 2025 06:41 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में छह महीने पहले लव मैरिज करने वाली महिला ने अपनी जान दे दी। जिस पति के लिए वह माता-पिता को छोड़कर आई थी वही उसके मरने की वजह बन गया।

विज्ञापन
Love marriage six months ago fed up with husband wife kill her self in Ludhiana
as crime - फोटो : AI

विस्तार

छह महीने पहले परिवार वालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज करने वाली मुस्कान ने जान दे दी। मुस्कान ने जिसके लिए माता-पिता व पूरे परिवार को छोड़ दिया था असल में उसके मरने की वजह भी वही बना। मुस्कान ने अपने पति से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मुस्कान का पति अक्सर नशे में धुत्त रहता था, जिस कारण दोनों में झगड़ा होता था और आरोपी मुस्कान के साथ मारपीट करता था। पति द्वारा मारपीट किए जाने से तंग आकर मुस्कान ने फंदा लगा लिया। मृतका मूल रूप से बिहार के गोपालगंज स्थित गांव नयागांव की रहने वाली थी। जो अब लुधियाना में पति के साथ रह रही थी। मृतका का पति अमित कुमार फरार है, पुलिस उसे ढूंढ रही है।

विज्ञापन


थाना टिब्बा पुलिस ने मुस्कान की मां शांति देवी की शिकायत पर उत्तरप्रदेश के देवरिया स्थित गांव नीसनिया पैकोली के रहने वाले उसके पति अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मुस्कान की मां शांति देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अमित के साथ मुस्कान की जान पहचान उसकी सहेली के जरिए हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बन गए और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। परिवार को जब इस बात का पता चला तो पहले उन्होंने बेटी को समझाया, लेकिन जब वह अमित से शादी करने की जिद करने लगी तो परिवार ने उसकी बात मान ली। हालांकि अमित के परिवार वाले मुस्कान से अपने बेटे की शादी नहीं करना चाहते थे। अमित के परिवार का कहना था कि वह अपने बेटे की शादी अपनी ही जात-बिरादरी में करेंगे। बावजूद इसके अमित और मुस्कान के बीच बातचीत होती रही। मुस्कान को परिवार वालों ने फिर समझाया, लेकिन उसने परिवार के खिलाफ जाकर अमित के साथ घर से भाग कर लव मैरिज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति देवी ने बताया कि आरोपी अमित उनकी बेटी मुस्कान को भगा कर लुधियाना ले आया। वहां अमित के परिवार और बाकी गांव के लोगों मुस्कान को बुरा भला कहा और मारपीट की। मुस्कान वापस अपने मायके यूपी आ गई। कुछ समय बाद अमित फिर उसे अपने साथ लुधियाना ले गया। मार्च महीने में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद अमित शराब के नशे में अक्सर मुस्कान से मारपीट करता था। मुस्कान ने अमित से परेशान होकर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मुस्कान की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ केस दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed