{"_id":"6753ca550d1dc4cdbb00f92d","slug":"loot-in-halwara-crime-update-news-2024-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: घर में अकेली महिला पर हमला, बेहोश कर लाखों के गहने और नकदी ले गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Crime: घर में अकेली महिला पर हमला, बेहोश कर लाखों के गहने और नकदी ले गए लुटेरे
Sat, 07 Dec 2024 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2024 09:39 AM IST
सार
महिला ने बताया कि दो नकाबपोश लुटेरे घर के पिछले दरवाजे से दाखिल हुए और हमला कर दिया। लुटेरों ने लात, थप्पड़ और घूसे बरसाए। लोहे की राॅड से पालतू कुत्ते को भी बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया। लूट करने से पहले उसके हाथ में पहने कंगन उतारे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हलवारा के गुज्जरवाल में दिनदहाड़े घर में अकेली महिला पर हमला करके लूट करने का मामला सामने आया है। जोधां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने नशीली दवा से मनप्रीत कौर को बेहोश करने के बाद बेखौफ होकर लूटपाट की और 3 लाख रुपये नकद, 8200 कनाडियन डॉलर (करीब 5,33,000 रुपये) और 15 लाख रुपये से अधिक के गहने लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सतबीर सिंह ने कहा कि दिनदहाड़े उनके घर में डाका डालने वालों ने 25 लाख रुपये से अधिक का माल लूटा है। घर पहुंचने के बाद गंभीर हालत में पड़ी पत्नी मनप्रीत कौर को सिविल अस्पताल ले गए जहां इलाज के साथ एमएलआर कटवाकर थाना जोधां भेजी गई। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच का जिम्मा अधिकारी काबल सिंह को सौंपा गया है। सीसीटीवी से अहम सुराग हाथ लगे हैं आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विदेश में पढ़ते हैं बच्चे
पीड़ित मनप्रीत कौर ने बताया कि जेठ का परिवार भी कोठी में साथ रहता है और दोनों ही परिवारों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं। पति सतवीर सिंह की बुआ का बेटा मस्तान सिंह लाडी भी वर्ष 2002 से उनके पास ही रहता है। रोजाना की तरह पति सतवीर और जेठ गुरविंदर सिंह हैप्पी काम पर चले गए। करीब साढ़े 11 बजे जेठानी मंजीत कौर भी मस्तान सिंह के साथ विवाह समारोह के लिए मोगा चले गए।घर के पिछले दरवाजे से घुसे नकाबपोश, कुत्ते को भी मारा
थोड़ा सुस्ताने के बाद चाय बनाकर लॉबी में बैठी ही थी कि दो नकाबपोश लुटेरे घर के पिछले दरवाजे से दाखिल हुए और हमला कर दिया। लुटेरों ने लात, थप्पड़ और घूसे बरसाए। लोहे की राॅड से पालतू कुत्ते को भी बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया। लूट करने से पहले उसके हाथ में पहने कंगन उतारे। जब होश आया दोनों नकाबपोश पास खड़े थे और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद दोनों फरार हो गए।मंजीत कौर ने बताया कि लुटेरों के जाने के बाद घर के सभी कमरों में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था और तीन लाख रुपये नकद, 8200 कनाडियन डॉलर और 15 लाख रुपये मूल्य से अधिक के गहने लुट चुके थे। इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हीरा सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक माहिरों की टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है, आसपास और दूरदराज के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।