फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot, cash loot in ludhiana, ludhiana crime

मारपीट कर छीने सवा लाख, थाने के बाहर प्रदर्शन

Sun, 09 Oct 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 09 Oct 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
loot, cash loot in ludhiana, ludhiana crime
crime - फोटो : demo pic
 पत्नी और भाई के साथ किसी को कमेटी के पैसे देने जा रहे डाबा के लोहारा रोड स्थित न्यू सतगुरु नगर के रहने वाले सुरिंदर पर इलाके के एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। जब वह अपने बचाव के लिए भागा तो आरोपियों ने उसके स्कूटर की डिग्गी में पड़े सवा लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


घायल सुरिंदर ने अपना इलाज सिविल अस्पताल में करवाया और थाना डाबा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने काफी समय तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की। जिससे गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया और उन्हें शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सुरिंदर ने कहा कि वह एक कोरियर कंपनी में बतौर ड्राइवर नौकरी करता है और कमेटियां डालने का काम करता है। इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति और उसका बेटा हमेशा नशे में रहते हैं और उनके घर के पास बैठे रहते हैं। सुरिंदर ने आरोप लगाया कि दोनों पिता पुत्र उसे बिना बात पर तंग करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी बिना किसी बात उन्होंने उसे गालियां दी, लेकिन लोगों के बीच बचाव के कारण मामला शांत हो गया। वह रविवार को अपनी पत्नी और भाई के साथ किसी को कमेटी की 1.30 लाख रुपये पेमेंट देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह मामूली रुप से घायल हो गया।

वह और उसका परिवार अपनी जान बचा कर वहां से अपना एक्टिवा स्कूटर छोड़ कर भाग गए। आरोपियों ने स्कूटर की डिग्गी में रखे 1.30 लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। सुरिंदर ने आरोप लगाया कि उसने जब इसकी शिकायत पुलिस के पास की तो काफी समय तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद मजबूरन उन्हें धरना देना पड़ा।


जांच अधिकारी राजवंत पाल सिंह ने कहा कि अभी तक की जांच में पैसे का कोई रोल नहीं आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed