{"_id":"57a896124f1c1bb661ee462d","slug":"loot-car-loot-from-man-ludhiana-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च डालकर युवक से कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्च डालकर युवक से कार लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
Updated Mon, 08 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना से अपनी दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने के लिए गांव इस्सोवाल नहर किनारे गए युवक को लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने घेर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट करने के बाद उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और कार लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी दाखा अजय राज सिंह और थाना दाखा के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिवाजी नगर के राहुल खन्ना के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना दाखा के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि राहुल खन्ना का सोमवार को जन्मदिन था। वह अपनी दोस्त के साथ गांव इस्सोवाल नहर किनारे सेंट्रो कार में पहुंचा। वह दोनों केक काटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच युवक वहां पहुंच गए। लुटेरों ने राहुल से कार की चाबी मांगी।
विज्ञापन
राहुल ने इंकार कर दिया तो लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की। जब लड़की बीच बचाव के लिए आई तो आरोपियों ने उसे भी धक्का दिया। इसी दौरान लुटेरों ने दोनों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और राहुल से कार की चाबी छीनकर फरार हो गए। राहुल ने किसी तरह इसकी जानकारी पुलिस को दी। अजय राज सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन