फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   id, demand, hotel, employee, beaten

पहचान पत्र मांगने पर होटल मुलाजिम को पीटा

Sat, 31 Oct 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 31 Oct 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
एक निजी कंपनी के मुलाजिमों ने पक्खोवाल रोड स्थित होटल आइवरी रिट्रीट के
विज्ञापन
बाहर होटल कर्मी से मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। होटल प्रबंधक ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान बिट्टू के रुप में हुई है।



होटल मालिक अतुल पाहवा ने कहा कि उनके होटल में निजी कंपनी के मुलाजिमों ने एक कमरा बुक कराया था। देर रात को युवक होटल में पहुंचे। उन्होंने कमरा बुक करने की बात कही और चाबी मांगने लगे। रिसेप्शन पर मौजूद मुलाजिम ने उनसे पहचान पत्र मांगा तो युवक उसके साथ कहासुनी कर होटल से बाहर चले गए। इसी दौरान तीन युवक अपने ही चौथे साथी को गालियां देने लगे। वहां मौजूद होटल के चौकीदार ने उन्हें होटल के बाहर झगड़ा करने से रोका तो युवकों ने उसे पीट दिया। जब होटल कर्मचारी बिट्टू वहां पहुंचा तो युवकों ने उसे भी बुरी तरह से पीट दिया। थाना सदर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस के पास मामले की शिकायत आ गई है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed