फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   girl, rape, one, arrest

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

Tue, 29 Dec 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Tue, 29 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
girl, rape, one, arrest
होजरी फैक्टरी में अकाउंट्स का काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुराचार किया। आरोपी ने शादीशुदा होने के बावजूद खुद को कुंवारा बताया और युवती के साथ रेप करता रहा।
विज्ञापन



जब पीड़िता को आरोपी की सच्चाई पता चली तो उसने इसका विरोध किया। पीड़िता के विरोध जताने पर करीब एक सप्ताह आरोपी ने उसकी पिटाई की। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए। पीड़िता की शिकायत पर गोपाल नगर निवासी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच सिविल अस्पताल में करवाई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन



पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह एक निजी होजरी फैक्टरी में काम करती है। कुछ समय पहले उसकी आरोपी के साथ मुलाकात हुई। दोनों में संबंध बढ़े। आरोपी ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया और कई बार दुराचार किया। कुछ समय पहले उसे पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद वह घायल हो गई। बदनामी के डर से पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के पास नहीं की। बाद में हिम्मत जुटा उसने इसकी शिकायत पुलिस को की तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed