फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ganagster run, gangster bambiha run, ludhiana gangster

दो सौ पुलिस वालों ने घेर रखा था गांव, फिर भी भाग गया बंबीहा

Sun, 24 Jul 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 24 Jul 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
ganagster run, gangster bambiha run, ludhiana gangster
police - फोटो : Demo Pic
पूर्व कांग्रेसी सरपंच की शादी समारोह में गोलियां मार कर हत्या करने वाला गैंगस्टर दविंदर शूटर उर्फ दविंदर बंबीहा रविवार को फरार हो गया। आरोपी बंबीहा गांव फुल्लावाल में रहने वाले एक नंबरदार के घर में पनाह लिए बैठा था।
विज्ञापन


पुलिस जब तक पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने नंबरदार के घर से एक एसयूवी गाड़ी बरामद की है, जिसमें से पुलिस ने तीन जाली नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। पुलिस ने नंबरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस उसके खिलाफ बंबिहा को पनाह देने का मामला भी दर्ज कर सकती है। 
विज्ञापन


कुछ महीने पहले पक्खोवाल रोड स्थित गिल गार्डन में पूर्व कांग्रेसी सरपंच रवि ख्वाजके को गोलियां मारकर फरार हुए दविंदर शूटर उर्फ दविंदर बंबीहा के पीछे पूरे पंजाब की पुलिस लगी हुई है। रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बंबीहा गांव फुल्लावाल में एक नंबरदार के घर में है। उसके पास भारी हथियार भी हैं और वह शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के दौ सौ से ज्यादा कर्मचारियों ने गांव को घेर लिया। पुलिस ने नंबरदार के घर को जाने वाले हर रास्ते पर नाकाबंदी कर दी, लेकिन जब नंबरदार के घर की तलाशी ली गई तो वहां कोई नहीं था। पुलिस टीम आने से पहले ही बंबीहा को इसके बारे में पता चल चुका था, जिस कारण वह फरार हो गया।

पुलिस को नंबरदार के घर से एक कार बरामद हुई है। जिसमें अलग अलग नंबर लिखी तीन प्लेट मिली। पुलिस को आशंका है कि गाड़ी बंबीहा की है जो वह वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल करता है। पुलिस अब इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। 


डीसीपी ध्रुमण निंबले ने कहा कि पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव फुल्लावाल में नंबरदार के घर छापामारी की थी, लेकिन गैंगस्टर बंबीहा पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुका था। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed