{"_id":"666ab75f11dcd018ac008e4f","slug":"firing-on-nri-home-in-jagraon-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: पहले छोटी बहन की अश्लील फोटो वायरल की, फिर एनआरआई बड़ी बहन के घर पर चलाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: पहले छोटी बहन की अश्लील फोटो वायरल की, फिर एनआरआई बड़ी बहन के घर पर चलाई गोलियां
Thu, 13 Jun 2024 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव/लुधियाना (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:39 PM IST
सार
पीड़ित महिला पिता की मौत के बाद से हर साल कनाडा से धान व गेहूं के सीजन में कारोबार को देखने के लिए अपने पति के साथ जगरांव आती है। वह पिता के घर पर रुकी थी। आरोपी को पता चल गया कि वह जगरांव में रुकी हुई है। आरोपी रात के अंधेरे में बाइक पर सवार होकर उन की गली में आया और घर पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
firing, shot, gun
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगरांव के कच्चा मलक रोड पर स्थित एनआरआई की कोठी पर एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी। इस घटना के बाद परिवार समेत आस पास के रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया।
घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस घटना स्थल पर जांच करने पंहुची और गोलियों के दो खोल बरामद कर एक अज्ञात समेत दो आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। एक आरोपी की पहचान तरुण कुमार निवासी रामपुरा दोराहा के रूप में हुई है।
एएसआई नरिंदर शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया। कि उसकी छोटी बहन लुधियाना में रहती है। आरोपी ने पिछले साल 2023 में उसकी बहन की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसको लेकर उसकी बहन ने लुधियाना पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी। उसी दिन से आरोपी उनको फोन पर धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पिता की मौत होने के कारण वह हर साल कनाडा से धान व गेहूं के सीजन में कारोबार को देखने के लिए अपने पति के साथ जगरांव आती है। वह पिता के घर पर रुकी थी। आरोपी को पता चल गया कि वह जगरांव में रुकी हुई है। आरोपी रात के अंधेरे में बाइक पर सवार होकर उन की गली में आया और घर का दरवाजा खटखटाने लगा। फिर घंटी बजाई। जब दरवाजा नहीं खुला तो आरोपी ने बाइक में छुपा कर रखी रिवाल्वर निकाल कर दो से तीन फायर घर की तरफ किए और फिर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। रात ज्यादा होने के कारण उसने इस घटना के बारे में पुलिस को सुबह सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर गोलियों के खोल बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ कर दूसरे आरोपी को भी पकड़ लेगी।