{"_id":"ab0e440e7389853e759354f9f162e2c4","slug":"empty-house-two-bodies-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली घर से मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली घर से मिले दो युवकों के शव
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
Updated Sun, 08 Nov 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित एक घर से पुलिस को दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना सिटी-2 की पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
रविवार को पुलिस को वार्ड नंबर 11 में एक घर से दो युवकों मनप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह व मनप्रीत सिंह उर्फ रामू पुत्र बलवीर सिंह औलख के शव चारपाई पर पड़े मिले। उस समय घर पर कोई भी नहीं था। रविवार को जब घर की महिला अंगूरी देवी घर आई तो उसने दोनों युवकों को मृत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। थाना सिटी-1 के मुखी हरविंदर सिंह सरां व थाना सिटी-2 के मुखी प्रितपाल सिंह टीम समेत वहां पहुंचे। बताया गया कि दोनों नौजवान तीन दिन से घर से लापता थे। थाना मुखी प्रितपाल सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाने के बाद रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।