फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   drug, businesssman, arrest

गाड़ी में बैठकर नशा करता होजरी व्यापारी गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2015 03:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 16 Nov 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
drug, businesssman, arrest
अपने साथी के साथ गाड़ी में बैठकर हेरोइन का नशा करने वाले एक होजरी व्यापारी को थाना दरेसी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने अवनीश कुमार और भरत कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह के मुताबिक पुलिस की एक टीम शनिवार को दरेसी इलाके में गश्त कर रही थी। आरोपी कॉलेज की बैकसाइड में कार में बैठे हुए थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वह कार में बैठ कर नशा कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक अवनीश कुमार होजरी का काम करता है। भरत कुमार उसके पास काम करता है। दोनों काफी समय से नशे के आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed