फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   diwali, lost, man, found, dead

दिवाली वाले दिन घर से लापता युवक का शव मिला

Tue, 17 Nov 2015 02:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Tue, 17 Nov 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
diwali, lost, man, found, dead
दिवाली वाले दिन संदिग्ध हालात में घर से लापता हुए मक्कड़ कालोनी के रोशन (22) का शव रविवार शाम एसजीडी ग्रामर स्कूल रोड पर खाली प्लाट में मिला। शव की हालत काफी खराब थी। परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने आरोप लगाया कि अज्ञात हत्यारों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने ध्यान नहीं दिया तो परिजनों ने देर रात दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह थाना साहनेवाल में रोशन के भाई ललन कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। चौकी कंगनवाल के प्रभारी एसआई हरभजन सिंह को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। अभी उनकी जगह किसी को तैनात नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ललन कुमार ने कहा कि उसका भाई फिरोजगांधी मार्केट में एक मोबाइल कंपनी के शोरूम में काम करता था। दिवाली को रात के समय उसके भाई को मोबाइल पर मैसेज आया था। उसे पढ़ने के तुरंत बाद वह घर से चला गया और कह गया कि वह कुछ देर में आ रहा है। काफी समय तक घर न आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। ललन ने आरोप लगाया कि वह उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए गया तो पुलिस ने कुछ नहीं किया। तीन दिन बाद शनिवार को डीडीआर की कॉपी दी, मगर कोई तलाश नहीं की। रविवार को स्कूल से खाली प्लाट में से बदबू आई तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रोशन के परिवार को सूचित किया। शव की हालत खराब होने के कारण पहले तो परिजन पहचान नहीं सके। मगर बाद में नीले रंग के ट्रैक सूट से रोशन की पहचान की गई। एडीसीपी सतवीर सिंह अटवाल ने कहा कि एसआई हरभजन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed