फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Desire to go abroad proved costly man lost 13 lakh rupees

विदेश जाने की चाह पड़ी भारी: कनाडा जाने के लिए की थी शादी, मिला तलाक का नोटिस, 13 लाख रुपये भी गंवा दिए

Thu, 19 Sep 2024 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

बस्सियां के जसवीर सिंह ने कनाडा बुलाने की शर्त पर लवलीन काैर से शादी की थी। इसके लिए उसने ससुराल वालों को 13 लाख रुपये भी दिए थे। पत्नी ने कनाडा तो नहीं बुलाया लेकिन वहां से तलाक का नोटिस भेज दिया।

विज्ञापन
Desire to go abroad proved costly man lost 13 lakh rupees
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

कनाडा जाने के सपने देख रहे बस्सियां वासी जसवीर सिंह को वीजा तो नहीं मिला लेकिन पत्नी लवलीन द्वारा भेजा गया तलाक का नोटिस जरूर मिल गया है। जसवीर सिंह ने लाखों रुपये तो गंवाए ही, साथ ही गांव और समाज में किरकिरी भी हो गई। परिवार गहरे सदमे में है। तलाक का नोटिस मिलने के बाद जसवीर सिंह ने जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को शिकायत दी। 

विज्ञापन


शिकायत की जांच डीएसपी (डी) संदीप सिंह वढ़ेरा द्वारा की गई जिसमें जसवीर सिंह के आरोप सही पाए गए। थाना सिटी रायकोट में एसएसपी बैंस के आदेश पर जसवीर सिंह की पत्नी लवलीन कौर, सास गुरमीत कौर और ससुर रविंदर सिंह वासी मोहल्ला कौडियां रायकोट के खिलाफ धारा 318(4),37,61 के अधीन केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि लवलीन कौर को उसके कनाडा के पते पर कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैं जबकि रायकोट में रह रहे जसवीर सिंह के सास-ससुर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जसवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि लवलीन और उसके परिवार को 13 लाख रुपये देने के बाद वो और रुपयों की मांग करने लगे जबकि लवलीन ने कनाडा दूतावास में लगाई उसके वीजा की फाइल बिना बताए वापस ले ली। फाइल लगाने की तमाम फीस भी उसने खुद ही वहन की थी। इसके अलावा कनाडा दूतावास द्वारा उसके बायोमेट्रिक और मेडिकल करवाने के लिए जो ई-मेल और संदेश लवलीन को भेजे गए उसके बारे में भी जानकारी नहीं दी गई। 


लवलीन और उसके माता-पिता ने साजिश के तहत चक्रव्यूह रच के धोखाधड़ी की और कनाडा बुलाने के बजाय तलाक का नोटिस भेज दिया। पीड़ित जसवीर सिंह ने बताया कि शादी से पहले बाकायदा ये बातें साफ की गई थी कि लवलीन कनाडा जाने के बाद स्पाउस वीजा के लिए आवेदन करेगी। लेकिन 13 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी और रुपयों की मांग करने लगे जबकि लवलीन ने वीजा के लिए जरूरी तमाम कागजी कार्रवाई को जानबूझ कर खराब किया ताकि वीजा ना लग सके। जब उसने और पैसे देने से इंकार कर दिया तो लवलीन ने कनाडा से तलाक का नोटिस भेज दिया। जसवीर के अनुसार उसने कई बार रिश्तेदारों की बैठक और पंचायत बुलाई लेकिन आरोपी टस से मस नहीं हुए। लवलीन ने ना ही उसे कनाडा बुलाया और ना ही पैसे वापस किए। थक हारकर उसने पुलिस में शिकायत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed