फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   crime, theft of four lakh in ludhiana, ludhiana crime

एक्टिवा की डिक्की तोड़ चार लाख उड़ाए 

Tue, 10 May 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 10 May 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
crime, theft of four lakh in ludhiana, ludhiana crime
चोरी
कारोबारी की एक्टिवा की डिक्की तोड़कर चोर चार लाख पांच हजार रुपये चुरा ले गए। वारदात सिर्फ छह मिनट में अंजाम दे दी गई। जब कारोबारी एक्टिवा के पास पहुंचा, तो डिक्की टेढ़ी थी और उसमें से पैसे गायब थे। कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत चौकी मिलर गंज की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिवराज अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शिवराज ने बताया कि पन्नू पकौड़े वाली गली में उसकी शिवराज कैमिकल फैक्टरी है। सोमवार दोपहर गिल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से चार लाख पांच हजार रुपये निकलवाए। पैसे उसने एक्टिवा की डिक्की में रख दिए और बैंक के सामने बनी गुरु नानक देव मार्केट के बाहर एक्टिवा खड़ी कर, किसी काम से शॉप नंबर 81 में चला गया। वहां से वह 6 या 7 मिनट बाद बाहर आया।
विज्ञापन


एक्टिवा के पास पहुंचा तो डिक्की टेढ़ी थी। उसने खोलकर देखा तो अंदर से कैश गायब था। पुलिस को शुरुआती जांच में मार्केट और बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से दो संदिग्ध बाइक सवार युवकों की फुटेज मिली है। ये युवक बैंक और मार्केट के बाहर भी कारोबारी के आसपास ही घूम रहे थे। वही युवक बैंक से पीछा कर मार्केट तक उसके पीछे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि इन्हीं युवकों ने वारदात की होगी। एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि इस मामले में पर्चा दर्ज किया गया है। बैंक और मार्केट के बाहर लगे सीसीटीवी से मिली फुटेज  में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed