फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   case, case on four police employees, bhatinda case

एएसआई समेत चार पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप

Fri, 10 Jun 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 10 Jun 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
case, case on four police employees, bhatinda case
police - फोटो : Bureau
बठिंडा-गोनियाना रोड पर स्थित पैनसूला मॉल में काम करने वाले दो युवकों ने थाना थर्मल से हाल ही में बदली हुए एएसआई जगजीत सिंह समेत चार पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार उन्होंने पुलिस कर्मियों को मुफ्त में फिल्म नहीं दिखाई तो उन पर झूठा नशा तस्करी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


जेल से बाहर आते ही दोनों युवाओं ने अपने वकील के जरिये उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ हाईकोर्ट में पहुंच की। वहां पर अदालत ने पंजाब सरकार को उक्त मामले के बारे में नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


युवक खुशविंदर सिंह और मुनीष सिंह के वकील विकास कुमार ने बताया कि बीतेे साल दिसंबर माह में एएसआई जगजीत सिंह अपने साथी पुलिस कर्मी दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए मॉल में आया था। उन्होंने बताया कि वहां पर उसने युवकों को निशुल्क फिल्म दिखाने को कहा, लेकिन उन्होंने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने बताया कि इसके बाद एएसआई उन्हें धमकियां देता हुआ मॉल से चला गया था। इस घटना के 10-15 दिनों के बाद 23 दिसंबर की देर रात्रि को एएसआई जगजीत सिंह, हेड कांस्टेबल सिकंदर सिंह, कांस्टेबल जसपाल सिंह और पुलिस कर्मी प्रदीप सिंह मॉल में आकर युवकों को गिरफ्तार कर ले गए।

इसके बाद अगले दिन युवकों को पता चला कि उक्त पुलिस वालों ने उन पर नशा तस्करी का केस दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने बताया है कि उक्त दोनों युवकों को नशे समेत नाकाबंदी कर पकड़ा है, लेकिन वह तो माल में थे। वहां से उन्हें उक्त पुलिस कर्मी लेकर गए थे। इस बारे में युवकों के साथी कर्मियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी शपथपत्र दिए हैं। 

वकील ने बताया कि युवक खुशविंदर सिंह 25 मई और युवक मुनीष सिंह 2 जून को जमानत पर बाहर आए हैं। उन्होंने हाईकोर्ट के वकील रोहित कुमार के जरिये अदालत में पुलिस वालों के खिलाफ एक याचिका दायर की। अदालत ने इस मामले के बारे में पंजाब सरकार को नोटिस कर 20 जुलाई को जवाब मांगा है। 


वहीं इस मामले के बारे में जब एएसआई जगजीत सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए उनके साथ संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। एसएसपी स्वपन शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने पर वह मामले की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed