{"_id":"232ca36e88b56f34c8f85bdb0eaf1954","slug":"canada-send-foggery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
ब्यूरो, अमर उजाला/जगरांव (लुधियाना)
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले लुधियाना के चंद्र नगर निवासी दंपति के खिलाफ जगरांव थाना सिटी की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ के आदेश पर कार्रवाई की शुरू कर दी गई है।
मनप्रीत कौर ने बताया कि चार वर्ष पहले उसके दुबई में रहने वाले पिता दिलबाग की जान पहचान वाले एजेंट मनोज कुमार और उसकी पत्नी निशा ने उनके पिता के सामने उन्हें विदेश भेजने की पेशकश की। आरोपियों ने उनके पिता को कनाडा की एंबेसी में जान पहचान होने का झांसा दिया। आरोपियों ने उनके पिता से 11 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। दो बार में दोनों पति पत्नी उससे सात लाख रुपये ले गए।
काफी समय बीतने के बाद बी जब एजेंट दंपति ने उन्हें विदेश नहीं भेजा तो पूरे परिवार ने आरोपी दंपति से पैसे व पासपोर्ट वापस मांगे। आरोपी दंपति ने उन्हें 28 अक्तूबर 2015 की तारीख का सात लाख रुपये का चेक दे दिया और पासपोर्ट कुछ समय बाद वापस करने की बात कही। 28 अक्तूबर को एजेंट की तरफ से दिया गया चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। दंपति को संपर्क किया गया तो पता चला कि वह घर छोड़ कर जा चुके हैं।
विज्ञापन
मामले में उन्होंने एसएसपी लुधियाना देहाती रवचरण सिंह बराड़ के आगे पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मनोज कुमार और उसकी पत्नी निशा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना सिटी के एसएचओ सुखमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी एजेंट दंपति की गिरफ्तारी के लिए एएसआई गुरदीप सिंह की अगुवाई में टीम तैयार की गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।