{"_id":"67dfd9252af1cf727706938c","slug":"brother-killed-his-sister-in-ludhiana-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भाई ने की बहन की हत्या, महिला से अवैध संबंध...उसे घर लाना चाहता था आरोपी, मकान में मांग रहा था हिस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: भाई ने की बहन की हत्या, महिला से अवैध संबंध...उसे घर लाना चाहता था आरोपी, मकान में मांग रहा था हिस्सा
Sun, 23 Mar 2025 03:19 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 23 Mar 2025 03:19 PM IST
सार
लुधियाना में एक कलयुगी भाई ने अपनी बहन की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
लुधियाना में युवती की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में भाई ने बहन की हत्या कर दी और फरार हो गया। लुधियाना के शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलेश के चलते अपनी छोटी बहन की चुन्नी के साथ गला दबा उसकी हत्या कर दी। पहले यह शोर मचा दिया गया कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन बाद में इलाका निवासियों द्वारा पुलिस को बताया गया कि युवती का भाई के साथ विवाद हुआ था और आरोपी ने हत्या की है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद प्रीत नगर निवासी ज्योति (22) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में ज्योति के भाई पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
ज्योति इलाके में ही स्थित एक प्ले वे स्कूल में पढ़ाती थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है और वह मां व दो भाइयों के साथ रहती है। एक भाई ड्राइवरी करता है, जबकि दूसरा जो आरोपी है वह नशे का आदी है। आरोपी के किसी बाहरी महिला के साथ संबंध थे और वह बिना शादी किए ही उसे लाना चाहता था और घर से हिस्सा मांग रहा था। वह घर परिवार वालों को कमरा देने की मांग करता था। मगर घर पर हालात ज्यादा सही नहीं थे तो परिवार वालों के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार की रात को भी उसका घर पर झगड़ा हुआ। उसकी बहन ज्योति बीच में बोली तो आरोपी ने चुन्नी से उसका गला दबा उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पहले तो यह बताया गया कि ज्योति ने आत्महत्या की है, लेकिन इलाके के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि ज्योति का भाई के साथ विवाद हुआ था, उसने बहन की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी एएसआई बचितर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ज्योति का शव परिवार को सौंप दिया है।