फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   auto, driver, shot, by fellow driver

मामूली विवाद में ऑटो ड्राइवर को गोली मारी

Sat, 31 Oct 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 31 Oct 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
जमालपुर चौक में शनिवार देर शाम मामूली झगड़े के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने
विज्ञापन
दूसरे ऑटो ड्राइवर को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर खड़े पीसीआर मुलाजिम मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। मृतक की पहचान जमालपुर के एमआईजी फ्लैट के सुखदेव सिंह उर्फ बिल्लू (35) के रुप में हुई है। पुलिस ने गुरु नानक नगर निवासी तेजिंदर पाल सिंह उर्फ पाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह उर्फ बिल्लू और पाल दोनों एक ही इलाके में ऑटो चलाते थे। शनिवार शाम दोनों जमालपुर चौक ऑटो स्टैंड पर खड़े हुए थे। इसी दौरान मामूली बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। वहां मौजूद अन्य चालकों ने बीच बचाव कराया। इसी दौरान आरोपी पाल ने अपने बेटे से घर में रखी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर मंगवा ली। उसके बाद आरोपी पाल ने बिल्लू पर दो गोलियां चलाई। बिल्लू घायल होकर वहीं गिर गया। अन्य लोगों ने बिल्लू को फोर्टिस अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि पुलिस ने पाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed