{"_id":"576eaf324f1c1b5d48b486f9","slug":"attack-attack-in-dispute-on-bike-parking-ludhiana-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदे में बाइक खड़ी करने पर विवाद, भतीजे पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरामदे में बाइक खड़ी करने पर विवाद, भतीजे पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 25 Jun 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बेहड़े में मोटरसाइकिल खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिल अपने ही भतीजे की बाजू पर तेजधार हथियार से हमला कर लिया। घायल को सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया। इस मामले में थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने हरबंसपुरा के सन्नी शर्मा की शिकायत पर उसके ताया बनवारी लाल और उसके बेटे विनोद कुमार व साथी विकास शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव राज ने कहा कि आरोपी और पीड़ित परिवार का एक ही घर है। इसे लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा है।
सन्नी शर्मा ने कुछ दिन पहले अपना मोटरसाइकिल बरामदे में खड़ा कर दिया। इस पर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान आरोपी विनोद कुमार, बनवारी लाल और विकास शर्मा ने उसके साथ हाथापाई की। इससे सन्नी की बाजू पर चोट लग गई। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।