{"_id":"578e42724f1c1b347fc4b638","slug":"arrest-three-arrest-for-vehicle-theft-bhatinda-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Tue, 19 Jul 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न राज्यों से गाड़ियां चोरी करने के बाद उन पर फर्जी नंबर लगाकर आगे बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बठिंडा पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की चार गाड़ियां बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह वासी मॉडल टाउन, लखविंद्र सिंह वासी भुच्चो कलां और अमृतपाल वासी तलवंडी साबो बठिंडा के तौर पर हुई है।
एसपी सिटी देसराज ने मंगलवार प्रेसवार्ता कर बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गिरोह से संबंधित यह तीनों आरोपी एक बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर मुलतानिया पुल के पास घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने उक्त गाड़ी की चेकिंग की तो उसमें सवार तीनों लोगों के पास कोई दस्तावेज नहीं थे।
इसके चलते पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वह यह गाड़ी हिमाचल प्रदेश से चुराकर लाए थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य बोलेरो गाड़ी, जैन और आल्टो गाड़ी बरामद की गई है, जो कि चोरी की हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने चारों गाड़ियां हिमाचल प्रदेश से चुराई थीं। उन्होंने इन पर पंजाब का फर्जी नंबर लगा लिया था। वे उक्त सभी गाड़ियों को आगे बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपी अमृतपाल पर पहले भी साल 2011 में गाड़ियां चोरी कर फर्जी नंबर के सहारे आगे बेचने के आरोप में मामला दर्ज है। इसमें वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।