फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, politician arrest in ludhiana, ludhiana arrest

हत्या केस में शिअद का पूर्व जिला परिषद सदस्य काबू

Mon, 30 May 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Mon, 30 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
arrest, politician arrest in ludhiana, ludhiana arrest
गिरफ्तार
2005 में हुई गांव चक्क कलां के अमरजीत सिंह की हत्या के मामले में थाना दाखा की पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला परिषद सदस्य सुखदेव सिंह चक्क कलां को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सुखदेव के दो दोस्त अब भी लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


थाना दाखा के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि गांव चक्क कलां के अमरजीत सिंह 11 जुलाई 2005 की खूह में गिरकर मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद दाखा पुलिस ने उनके पिता अवतार सिंह की शिकायत पर सुखदेव सिंह और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने दो बार जांच की थी, जिसमें सुखदेव सिंह और उसके साथी निर्दोष पाए गए।
विज्ञापन


जब पुलिस ने अदालत में एतराज रिपोर्ट दाखिल की तो अदालत ने मामला संगीन होने के कारण यह रिपोर्ट नामंजूर कर दी। उसके बाद सुखदेव सिंह की तरफ से सेशन कोर्ट लुधियाना में जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया गया। अदालत ने जमानत अर्जी भी नामंजूर कर दी और सुखदेव के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दाखा पुलिस ने सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि आरोपी सुखदेव सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मामले में बाकी दो आरोपियों को अदालत से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed