फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, five accused of loot arrest in ludhiana, ludhiana loot

प्रापर्टी डीलर की पत्नी से लूट के पांच आरोपी काबू 

Thu, 24 Nov 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 24 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
arrest, five accused of loot arrest in ludhiana, ludhiana loot
गिरफ्तार - फोटो : file photo
टैगोर नगर इलाके में प्रापर्टी डीलर की पत्नी को बंधक बना कर लूटने के मामले में जिला पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड को अंजाम देने में रोशन लाल के बिजनेस पार्टनर नवीन भाटिया के दो ड्राइवर भी शामिल हैं, जिन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लुटेरों को यह जानकारी थी कि प्रापर्टी डीलर रोशन लाल के घर बीस करोड़ रुपये की नगदी है। इसके बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस लूटकांड में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो कार को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में हरदीप सिंह, रणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अवतार सिंह उर्फ बब्बू और गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि सुखदीप सिंह, संदीप सिंह उर्फ सीपू, सन्नी, जरनैल सिंह और परविंदर सिंह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने कहा कि गिरोह का मुख्य सरगना हरदीप सिंह है जो नवीन भाटिया का ड्राइवर है। आरोपी परविंदर सिंह और जरनैल सिंह भी नवीन भाटिया के पास ही ड्राइवरी करते हैं। रोशन लाल का नवीन भाटिया के पास काफी आना जाना था। जिस कारण आरोपी परविंदर और जरनैल सिंह को उसके बारे में काफी जानकारी थी।

परविंदर और जरनैल ने हरदीप को बताया कि रोशन लाल के घर बीस करोड़ रुपये की नगदी है। हरदीप ने इसके बारे में अपने भाई सुखदीप सिंह और अन्य आरोपियों के साथ बातचीत कर प्लानिंग बनाई। जरनैल सिंह ने रेकी की। आरोपी सन्नी अपने किसी जानकार की स्कार्पियो कार लेकर आया। वारदात वाले दिन हरदीप सिंह मौके पर नहीं गया, जबकि सुखदीप सिंह भी मिठाई का डिब्बा दिलवाकर बाहर ही रहा। 


प्लानिंग के मुताबिक आरोपियों ने गाड़ी सीधे कर लगाई और दो युवक उतरकर रोशन लाल के घर मिठाई का डिब्बा देने के लिए निकल गए। इसके बाद तीन अन्य आरोपी भी अंदर गए, जबकि सन्नी गाड़ी में ही बैठा रहा। लूट के बाद सभी वहां से फरार हो गए। आरोपियों को उनके मुताबिक सामान तो नहीं मिला, लेकिन आरोपियों को जो भी उनके घर से मिला वह बराबर बराबर बांट लिया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक इस मामले में ड्राइवर जरनैल सिंह और परविंदर सिंह भी शामिल हैं। जिन्हें गिरफ्तार करना अभी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed