फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, constable arrested in loot, ludhiana loot

सात लाख की लूट के मामले में सिपाही काबू 

Tue, 22 Nov 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 22 Nov 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
arrest, constable arrested in loot, ludhiana loot
arrest - फोटो : demo pic
होजरी इकाई मालिक से सात लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने सेना से बर्खास्त जवान के बाद अब पंजाब पुलिस के सिपाही को काबू कर लिया है। आरोपी सिपाही की पहचान धर्मवीर के तौर पर हुई है। वह पुलिस लाइंस में तैनात है और लंबे समय से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गैर हाजिर है।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले से गिरफ्तार फौजी जवान से मिली जानकारी के आधार पर सिपाही को काबू किया है। थाना डिवीजन नंबर पांच के प्रभारी बेअंत जुनेजा ने कहा कि पुलिस के कांस्टेबल को बुुधवार को अदालत में पेश करके उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि 19 नवंबर को न्यू शिवाजी नगर निवासी होजरी मालिक मनप्रीत सिंह से जगरांव पुल के पास गन प्वाइंट पर सात लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही सेना से बर्खास्त सिपाही रमेश कुमार और उसके साथी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। उनसे साढ़े छह लाख रुपये, एयर गन और स्कूटर भी बरामद कर लिए गए थे। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस के कांस्टेबल को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed