{"_id":"583476404f1c1b282413b338","slug":"arrest-constable-arrested-in-loot-ludhiana-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख की लूट के मामले में सिपाही काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लाख की लूट के मामले में सिपाही काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 22 Nov 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होजरी इकाई मालिक से सात लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने सेना से बर्खास्त जवान के बाद अब पंजाब पुलिस के सिपाही को काबू कर लिया है। आरोपी सिपाही की पहचान धर्मवीर के तौर पर हुई है। वह पुलिस लाइंस में तैनात है और लंबे समय से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गैर हाजिर है।
पुलिस ने पहले से गिरफ्तार फौजी जवान से मिली जानकारी के आधार पर सिपाही को काबू किया है। थाना डिवीजन नंबर पांच के प्रभारी बेअंत जुनेजा ने कहा कि पुलिस के कांस्टेबल को बुुधवार को अदालत में पेश करके उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
ध्यान रहे कि 19 नवंबर को न्यू शिवाजी नगर निवासी होजरी मालिक मनप्रीत सिंह से जगरांव पुल के पास गन प्वाइंट पर सात लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही सेना से बर्खास्त सिपाही रमेश कुमार और उसके साथी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। उनसे साढ़े छह लाख रुपये, एयर गन और स्कूटर भी बरामद कर लिए गए थे। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस के कांस्टेबल को काबू किया गया।