फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, blackmail by making video. ludhiana four arrest

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में चार काबू 

Thu, 29 Sep 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 29 Sep 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
arrest, blackmail by making video. ludhiana four arrest
arrest - फोटो : demo pic
एक जमींदार और उसकी महिला दोस्त को फार्म हाउस में जगह देकर बाद में उनकी पिटाई कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के चार आरोपियों को थाना डेहलों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों का एक साथी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े सात लाख रुपये की नगदी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने सिकंदर सिंह की शिकायत पर मालेरकोटला स्थित नई दाना मंडी निवासी मलकीत सिंह, संगरूर के गांव चीमे निवासी बलविंदर सिंह, मनी, गुरजीत कौर और फार्म हाउस की मालकिन सरबजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी मनी अभी गिरफ्त से बाहर है। 
विज्ञापन


सिंगल विंडो में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एडीसीपी 3 रतन सिंह बराड़ ने कहा कि सिकंदर सिंह का खेतीबाड़ी का काम है। वह और गुरजीत कौर दोस्त थे। उसने गुरजीत कौर से बात की कि उसने अपनी एक महिला दोस्त को लेकर जाना है तो उसे कोई घर चाहिए। गुरजीत कौर ने उसे आरोपी सरबजीत कौर के फार्म हाउस गांव टिब्बा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सिकंदर ने 18 सितंबर को जाना था, लेकिन किसी कारण वह नहीं जा सका तो 22 सितंबर को वह सरबजीत कौर के घर पहुंच गया। वह फार्म हाउस के एक कमरे में बैठे थे कि कुछ समय बाद ही आरोपी बलविंदर, मनी और मलकीत भी वहां आ गए। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। इसी दौरान सिकंदर की दोस्त गुरजीत कौर भी वहां पहुंच गई।

सभी आरोपियों ने मिलकर सिकंदर और उसकी महिला दोस्त के कपड़े उतरवाकर मोबाइल पर ही अश्लील वीडियो तैयार कर ली। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वह उन्हें बीस लाख रुपये दे नहीं तो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जाएगी। सिकंदर वहां से गया और आठ लाख रुपये ले आया।

उसने आरोपियों को आठ लाख रुपये दे अपनी महिला दोस्त को वहां से छुड़वा लिया। अगले दिन आरोपियों ने मांग कर छह लाख रुपये ओर ले लिए। पीड़ित ने उनसे एक सप्ताह का समय मांगा तो आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वह इस बारे में पुलिस को सूचना न दे। सिकंदर ने इसकी शिकायत पुलिस के पास कर दी।


पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात लाख साठ हजार रुपये बरामद कर लिए जबकि आरोपी मनी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। एडीसीपी रतन सिंह बराड़ ने कहा कि पकडे़ गए आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड पता करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed