फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, accused arrested, bribe case, munshi, police case, faridkot crime, jalandhar, punjab

थाने का मुंशी और सहायक मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार 

Fri, 14 Oct 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Fri, 14 Oct 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
arrest, accused arrested, bribe case, munshi, police case, faridkot crime, jalandhar, punjab
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विजिलेंस ब्यूरो की एक टीम ने शुक्रवार बाद दोपहर थाना सिटी में तैनात मुख्य मुंशी हवलदार व उसके सहायक पंजाब होमगार्ड के कर्मी को एक पूर्व सट्टेबाज से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। आरोपी मुख्य मुंशी हरपाल सिंह व पंजाब होमगार्ड के कर्मी रमेश कुमार के खिलाफ थाना विजिलेंस बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शनिवार को उन्हें फरीदकोट की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के पास कोटकपूरा के मोहल्ला निर्माणपुरा निवासी सुनील कुमार पुत्र हंस राज ने थाना सिटी के मुख्य मुंशी हरपाल सिंह पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार दशहरा पर्व वाले दिन सिटी पुलिस ने सुनील कुमार को काबू करके हवालात में बंद कर दिया था।
विज्ञापन


उसे धोखाधड़ी व नशा तस्करी के केस में फंसाने की धमकी दी और बचाव के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत देने की मांग रखी। 10 हजार रुपये में सौदा तय करने के बाद सुनील कुमार ने मुख्य मुंशी को 25-25 सौ रुपये की दो किस्तें दे दी थी। शुक्रवार को तीसरी व अंतिम किस्त 5 हजार रुपये का भुगतान करने से पहले विजिलेंस ब्यूरो को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस सर्वविजय सिंह ने बताया कि मुख्य मुंशी हरपाल सिंह ने रिश्वत की रकम लेकर अपने सहायक रमेश कुमार को पकड़ा दी थी जिसे बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed