फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   akali, leader, husband, arrest

चोरी के आरोप में अकाली नेता का पति गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 31 Oct 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
सलेम टाबरी इलाके की एक अकाली नेता के पति को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने
विज्ञापन
चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मॉडल टाउन एक्सटेंशन से उस समय गिरफ्तार किया जब वह चोरी करने की फिराक में था। सलेम टाबरी के खजूर चौक के पास रहने वाला परमजीत सिंह उर्फ विक्की बड़े ही अनोखे ढंग से चोरी करता था। जिस घर में समारोह होता था, विक्की वहां के लोगों के साथ घुल मिल जाता था। उसके बाद सामान चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने विक्की के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर शनिवार को उसे अदालत में पेश किया। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
थाना मॉडल टाउन के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर कुमार चौधरी ने कहा कि कुछ दिन पहले मॉडल टाउन इलाके में शादी समारोह हुआ था। आरोपी ने वहां चोरी की। जब समारोह की वीडियो देखी गई तो पता चला कि विक्की बिन बुलाया मेहमान है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मॉडल टाउन एक्सटेंशन में समारोह चल रहा था। इसी दौरान विक्की वहां पहुंच गया और लोगों से घुलने मिलने लगा। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत छापामारी कर विक्की को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर दविंदर ने कहा कि पुलिस पूछताछ में विक्की ने बताया कि उसकी पत्नी अकाली दल की नेता है। उसने माना है कि वह दो वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed