फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   airforce, station, employee, found, dead

एयरफोर्स स्टेशन के मुलाजिम की गोली लगने से मौत

Fri, 01 Jan 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो, अमर उजाला/हलवारा (लुधियाना) Updated Fri, 01 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
airforce, station, employee, found, dead
एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की सुरक्षा में तैनात डीसेंस सिक्योरिटी कोप (डीएससी) के 52 वर्षीय लांस नायक गुरचरण सिंह की वीरवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि भारतीय वायु सेना और डीएससी के अधिकारी इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं, लेकिन मामला संदिग्ध है। थाना सुधार की पुलिस ने मृतक गुरचरण के बेटे प्रीतपाल सिंह के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन



प्रीतपाल सिंह ने कहा कि उनके पिता भारतीय थल सेना से रिटायर होने के बाद 13 साल पहले डीएससी में भर्ती हुए थे। दो साल बाद वह डीएससी से भी रिटायर होने वाले थे। उन्हें अच्छी खासी पेंशन मिल रही थी और अब डीएससी में बतौर लांस नायक भी उनकी अच्छी पगार थी। घर में कोई झगड़ा भी नहीं हुआ। प्रीतपाल सिंह के मुताबिक उनके पिता को सांस की मामूली बीमारी थी, लेकिन उन्हें यकीन नहीं है कि इस कारण वह खुदकुशी कर सकते हैं।
विज्ञापन



मामले की जांच कर रहे थाना सुधार के थानेदार गुरमीत सिंह ने कहा कि गुरचरण सिंह वीरवार रात ड्यूटी ब्रेक के बाद अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर उसके साथी कमरे की तरफ दौड़े लेकिन कमरे में अंदर से कुंडी लगी थी। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। थाना सुधार के प्रभारी विक्रमजीत सिंह घुम्मण पुलिस पार्टी के साथ एयरफोर्स स्टेशन हलवारा पहुंचे और कमरे की कुंडी तुड़वाई। गुरचरण सिंह की लाइसेंसी राइफल की गोली उसके गले को चीरते हुए खोपड़ी फाड़ कर निकली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसका शव बिस्तर पर पड़ा था और उसके ऊपर ही उसकी राइफल भी पड़ी थी। गुरचरण सिंह थाना समराला के गांव बहलोलपुर का रहने वाला था। वह सोलह दिन की छुट्टी काटकर 29 दिसंबर को ड्यूटी पर आया था। उसने एक जनवरी से फिर छुट्टी की अर्जी दी थी। थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि अभी इसे आत्महत्या का मामला समझ कार्रवाई की गई है। भविष्य की जांच में कुछ ओर पाया गया तो धाराओं में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed