{"_id":"6059cbbc0fe147344f7b6f77","slug":"a-minor-tried-to-commit-suicide-after-misdeed-at-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : कभी नशा देकर, कभी गन प्वाइंट पर दुष्कर्म, पीड़िता ने की जान देने की कोशिश तो खुला मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : कभी नशा देकर, कभी गन प्वाइंट पर दुष्कर्म, पीड़िता ने की जान देने की कोशिश तो खुला मामला
Tue, 23 Mar 2021 04:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Mar 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननिहाल वालों के पास रहने वाली नाबालिग के साथ मकान मालिक के बेटे ने कभी नशीली ड्रिंक तो कभी गन प्वाइंट पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली ताकि वह किसी को कुछ न बता सके। परेशान होकर नाबालिग ने 17 मार्च को अपने घर पर जहर निगल कर आत्महत्या की कोशिश की। जब परिवार वालों ने उससे पूछताछ की तो पीड़िता ने सब कुछ बता दिया। परिजनों ने इसकी जानकारी थाना डाबा की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरजिंदर सिंह उर्फ बबलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला पंजाब का है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वह जालंधर में अपने ननिहाल में पांच साल से रह रही है। आरोपी उसके ननिहाल वालों के मकान मालिक का बेटा है। दोनों परिवारों में अच्छे रिश्ते थे। अगस्त 2020 में वह अपने परिवार वालों के पास रहने के लिए आ गई तो कुछ दिन बाद आरोपी उनसे मिलने के लिए आ गया। वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली वस्तु मिला कर उसे पिला दी। वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर उसे गन प्वाइंट पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फरवरी में भी आरोपी ने दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी दी।
विज्ञापन
इससे वह परेशान हो गई। इसी परेशानी में 17 मार्च को उसने जहर निगल लिया। थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर मेहमा सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।