फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   व्यक्ति पर कातिलाना हमला, गंभीर

व्यक्ति पर कातिलाना हमला, गंभीर

Fri, 05 Apr 2019 11:04 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति पर कातिलाना हमला, गंभीर
बस स्टैंड चौकी के पास कातिलाना हमला, चार पर केस
विज्ञापन

बरनाला। बस स्टैंड की बैक साइड स्थित 16 एकड़ कॉलोनी में शुुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो युवकों में पारिवारिक बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद तेजधार हथियारों से हमला कर एक युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया, जिससे उसकी दोनों बाजू, हाथ व टांगें कट गईं। घायल को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को जेट बैटरी हाउस पर परमिंदर सिंह नामक व्यक्ति सामान की खरीदारी के लिए पहुंचा था, जिसने बातचीत में अमनदीप सिंह को बातचीत के दौरान अपशब्द बोल दिए, जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। मामला इतना गरमा गया कि अमनदीप सिंह ने अपने भाई संदीप को फोन कर बुला लिया, जिसके बाद संदीप कुमार अपने अज्ञात साथी के साथ तेजधार हथियारों के साथ दुकान पर पहुंचा व परमिंदर सिंह पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात में परमिंदर सिंह की दोनों टांगे व बाजू व हाथ काट दिए। थाना सिटी-एक, की बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज अंग्रेज सिंह ने कहा कि उनके द्वारा उक्त मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है व मेडिकल रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed