फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पति ने की खुदकुशी

पति ने की खुदकुशी

Mon, 11 Feb 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
पति ने की खुदकुशी
पति ने जान दी, पत्नी समेत दो पर केस
विज्ञापन

बरनाला। गांव पत्ती सेखवा में में पूर्व सरपंच भरपूर सिंह के बेटे ने जहर निगल लिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल से पटियाला रेफर किया गया। राजिंदरा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह (40) पुत्र पूर्व सरपंच भरपूर सिंह के तौर पर हुई है। थाना सदर पुलिस ने मां के बयान पर मृतक की पत्नी और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार जोगिंदर 2 एकड़ जमीन पर खेती करते थे, उसने घर बनाने के लिए बैंक से 30 लाख का कर्ज ले लिया। कर्ज न चुकाने पर बैंक के अधिकारियों घर को सील कर दिया था। किसान संगठनों ताला तोड़ उसका घर बसा दिया। करीब जोगिंदर की पत्नी उसे छोड़कर किराए के मकान में रहने लगी। इससे जोगिंदर परेशान रहने लगा और इसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। थाना प्रभारी गुरवीर सिंह बताया माता हरबंस कौर के बयान के आधार पर जोगिंदर की पत्नी और नाजम हुसैन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed